Latest Posts

अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को मारी टक्कर-युवक मृत…

कोरबा । कोरबा जिले में हरदीबाजार क्षेत्र के बलौदा मुख्य मार्ग में मुड़ापार के पास अज्ञात वाहन ने एक बाइक सवार को अपनी चपेट में ले लिया, इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।
जानकारी के अनुसार हरदीबाजार थाना अंतर्गत ग्राम मुड़ापार निवासी अज्जू पोर्ते उम्र (20 वर्ष), अपनी मोटरसाइकिल में सवार होकर हरदीबाजार तरफ से वो अपने घर मुड़ापार जा रहा था। इसी दौरान शनिवार की रात 10:00 बजे के आसपास हरदीबाजार बलौदा मुख्य मार्ग में मुड़ापार के पास यह हादसा हो गया। घटना के बाद टक्कर मरने वाला अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही हरदीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अज्ञात वाहन के खिलाफ केस दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई।
जानकारी के अनुसार अज्जू पोर्ते एक ड्राइवर था, जो अज्ञात वाहन की जबरदस्त टक्कर से बाइक सहित सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराया, इस टक्कर में बाईक का अगला चक्का, शाकप व बाईक का इंजन तक अलग होकर बिखर गया। गेवरा-दीपका कोयला खदान से बड़ी संख्या में कोयला लोड़ लेकर इस मार्ग से भारी वाहनों की निरंतर आवाजाही लगी रहती हैं, जिससे इस मार्ग पर आये दिन सड़क दुघर्टना होती रहती है, वहीं कुछ माह पूर्व इसी मार्ग में धतुरा बस स्टैंड के पास भी बाईक सवार एक व्यक्ति की रात को सड़क दुघर्टना में मृत्यु हुई थी।

Latest Posts

Don't Miss