Latest Posts

अंतिम छोर में बैठे व्यक्ति का विकास ही भाजपा का लक्ष्य- नरेश टंडन

हरदीबाजार। भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने गांव चलो घर-घर चलो अभियान के तहत सोमवार को जिला मंत्री नरेश टंडन के अगुवाही में ग्राम जोरहा डबरी में सम्पर्क किया। जहां काफी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित थे। बैठक आयोजन कर पूरे गांव में भ्रमण किया गया। इस दौरान सभी ने केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही सरकार की महत्वाकांक्षी योजना महतारी वंदन के बारे बताया। प्रधानमंत्री आवास योजना का अधिक से अधिक लाभ लेने के लिए ग्रामीणों को कहा गया। नरेश टंडन ने उपस्थित लोगों से लोकसभा में मोदी सरकार पुन बनाने की अपील की। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रभाकर कौशिक, बूथअध्यक्ष कामता प्रसाद रात्रे, अजा मोर्चा मंडल मंत्री नंदकुमार कुर्रे, गिरधारी लाल पटेल, राधेश्याम आदिले, अजय कुमार टंडन, छत राम लहरे, बसंत कुर्रे, रामायण प्रसाद लहरें, दुर्गेश रात्रे, निशु पाटले, शांति बाई, अमरदास रात्रे, राजकुमार कुर्रे, सनत कुर्रे, हरीश लहरें, सहोदरा बाई, गुलशन बाई, दूज बाई, पाटले सुरजाबाई, अन्नपूर्णा देवी, फगनीबाई, निर्मला पटेल, त्रिवेणी पटेल, लता पटेल, तीजनबाई पटेल, कुसुम कुर्रे सहित ग्रामवासी उपस्थित थे।

Latest Posts

Don't Miss