Latest Posts

हिंदू नववर्ष के लिए बनाया गया सोनालिया पुल के पास स्थापित अस्थाई स्वागत पंडाल फिर से गिरा

कोरबा , कोरबा अंचल के पावर हाऊस रोड़ के सुनालिया पुल पर स्थापित अस्थाई स्वागत पंडाल हवा में 10 अप्रैल बुधवार को पुनः धराशायी हो गया। जिसके कारण आवागमन काफी देर तक पुरी तरह अवरुद्ध हो गया। जिसके कारण कई बच्चे स्कूल नही जा पाये। कुछ मरीज अस्पताल नही पहुंच पाये तो कईयो को यात्रा से वंचित हो कर प्रवास स्थगित करना पड़ा। कुछ नागरीको को अपना आवश्य्क कार्य भी रद्द करना पड़ा। पंडाल के धराशायी होने से काफी देर तक क्षेत्र में अफरा-तफरी मची रही और आवागमन अवरुद्ध रहा।

Latest Posts

Don't Miss