Latest Posts

हाथियों को खदेड़ने के लिए वन विभाग नाकाम, फिर किया दो परिवारों को बेघर

कोरबा, वन विभाग की लाख कोशिशो के बावजूद कटघोरा वन मंडल के पसान रेंज में हाथियो का उत्पात थमने का नाम ही नही ले रहा है। जिससे वन विभाग व ग्रामीणों की चिन्ता बढ़ गयी है। मंगलवार की रात अचानक पहुंचे हाथियो ने रेंज के अड़सरा गांव के ढोढ़ी पारा में उत्पात मचाते हुए फिर दो ग्रामीणोंके मकान ढहा दिए तथा बाड़ी व खेतो में लगे मक्का व धान की फसल को बुरी तरह रौंद दिया क्षेत्र में 25 हाथी विचरण कर रहे है। यह हाथी मध्य रात्रि को ढोढ़ी पारा बस्ती में प्रवेश किए और वहां के बाहरी क्षेत्र में स्थित दो मकानों को निशाने पर लेते हुए ढहा दिए । हाथियो ने जिस समय घरो को निशाना बनाया उस समय वहां कोई भी मौजूद नही था। हाथियों के आने की सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी तत्काल गांव में पहुंच गए थे। और मुनादी कराने के बाद सुनशान क्षेत्र में रह रहे लोगों को पंच रतन सिंह के पक्के आवास में ठहरा दिया था। वन अमले की सक्रियता से कोई जनहानि नही हो सकी। अड़सरा में हाथियो के उत्पात व घर तोड़े जाने की सूचना पर वन विभाग का अमला आज फिर गांव पहुंचा और हाथियों द्वारा किए गए संपत्ति नुकसानी का सर्वे किया वन विभाग के सूत्रो के मुताबिक फसल नुकसानी का अभी आकलन नही किया जा रहा है। क्योंकि हाथी क्षेत्र में जमें हुए और बार बार ग्रामीणो के खेतो में पहुंचकर वहां लगे फसलो को लगातासर नुकसान पहुंचा रहे है। हाथियों के क्षेत्र से अन्यत्र जाने के बाद आकलन किया जाएगा और पीडि़तो को मुआवजा दिलाने के लिए कार्रवाई की जाएगी। उधर केंदई रेंज में 21हाथी कापा नवापारा के पास जंगल में विचरण कर रहे है। हाथियो का यह समूह भी बीती रात ग्रामीणों के खेतो में पहुंच गया था। और वहां लगे फसलो को नुकसान पहुंचाया । वन विभाग द्वारा हाथियो के क्षेत्र में दस्तक देने की सूचना ग्रामीणो को मुनादी के जरिए दे दी गई है। और उनसे कहा गया है। कि वें हाथियो की मौजुदगी वाले जंगल की ओर न जाए विशेष कर अंधेरे में ज्यादा ही सावधानी बरते।

Latest Posts

Don't Miss