कोरबा , देव दीपावली पर सोमवार को शहरवासियों ने जीवन दायिनी मां हसदेव को नमन कर सुख-समृद्धि की कामना की। मां सर्वमंगला मंदिर के समीप हसदेव नदी की महाआरती शाम 6.55 बजे शुरू हुई। कोरबा शहर ही नहीं, जिले के लिए इतिहास में यह आयोजन पहली बार हुआ। इसका प्रतिसाद आयोजकों को महाआरती देखने उमड़े जनसैलाब के रूप में मिला। नदी घाट पर 21 लीटर दूध से जहां भगवान भोलेनाथ का रुद्राभिषेक किया गया, वहीं 5100 दीपों की रोशनी से सर्वमंगला घाट स्थल को सजाया गया था। वहीं शाप लाइट की किरणें आसमान और धरती पर लंबी दूरी तक रंगीन रोशनी बिखेर रही थीं, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा। 51 ब्राह्मणों द्वारा शंखनाद करने के साथ ही 51 लोगों ने हसदेव नदी की महाआरती शुरू हुई।
आधा घंटे तक लगा रहा जाम : महाआरती शुरू होने और उसके बाद करीब 30 मिनट से अधिक समय तक सर्वमंगला मंदिर पुल से लाकर नदी घाट तक मानो लोग ठहर से गए थे। मंदिर समेत कुसमुंडा की ओर जाने व शहर की ओर आने वालों की वजह से सड़क पर जाम लगा रहा। आरती होते तक जो लोग जहां थे, वहीं खड़े होकर अपनी सहभागिता दिए।



