
कोरबा….. हसदेव एजुकेशन महाविद्यालय, आमापाली, तिलकेजा जिला कोरबा ) मैं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मतदान महत्व को बताते हुए सभी को मतदान के लिये प्रेरित किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या श्रीमति सुजाता बनकर जी के उद्बोधन से किया गया जिसमें मतदान के महत्व पर प्रकाश डाला गया जिसमें नोडल अधिकारी के रूप में सहा प्राध्यापिका श्रीमति अर्चना श्रीवास कि उपस्थिति गरिमामय रही।
कार्यक्रम को रूचि पूर्वक प्रस्तुत करने हेतु महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तुत किये जैसे नाटक, भाषण, रंगोली स्लोगन तथा शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री उत्तम कुमार गढ़वाल, श्री रामचरण टण्डन, श्रीमती अचला शुक्ला, सुश्री नेहा सिंह, श्रीमती प्रियंका शुक्ला, श्रीमती सुषमा, श्री रामानुज निषाद, श्री भैयालाल यादव श्री ओमप्र यादव एवं बीएड के छात्र-छात्राओं की उपस्थिति सराहनीय रही।



