Latest Posts

स्वर्गीय केशावलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर


0 मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल

कोरबा, अंचल के ख्यातिलब्ध पत्रकार स्वर्गीय केशवलाल मेहता स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता का रोमांच अपने चरम पर है। कोरबा प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता में जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन सहित सार्वजनिक उपक्रमों की टीमें हिस्सा ले रही है। हर साल की तरह इस साल भी कोरबा के घंटाघर क्षेत्र में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है, यहां कोरबा प्रेस क्लब और एसईसीएल कोरबा के बीच एक सद्भावना मैच खेला गया। जहा एसईसीएल कोरबा की टीम ने जीत दर्ज की। इस क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला विशेष आमंत्रित सदस्य केदारनाथ अग्रवाल उपस्थित रहे।


        साथ ही कोरबा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, उपाध्यक्ष विवेक शर्मा, कोषाध्यक्ष रंजन प्रसाद, सचिव दिनेश राज, कार्यकारिणी सदस्य हरीश तिवारी, वरिष्ठ पत्रकार और प्रेस क्लब टीम के कप्तान नौशाद खान सहित क्षेत्र के गणमान्य लोग, खेल प्रेमी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss