Latest Posts

सर्वमंगला मंदिर से निकाली गई जवारा कलश विसर्जन यात्रा

कोरबा , नवरात्र पर्व के अंतिम दिन सिद्धिदात्री माता की आराधना की गई। इस अवसर पर यज्ञ अनुष्ठान के साथ पूजा की गई। मन्ना्‌त के ज्योति कलश प्रज्ज्वलित कराने वाले श्रद्धालुओं की मंदिरों में कतार लगी रही । सिद्धिदात्री अनुष्ठान के पश्चात सर्वमंगला सहित तमाम देवी मंदिर और पंडालों दीप ज्योति की पूजा की गई।

नवरात्र पर्व का उत्साह अंतिम दिन भी उत्कर्ष पर रहा है। मंदिरों व पंडालों में परंपरागत रीति रिवाज से पूजा आराधना की गई। सर्वमंगला मंदिर से जौ कलश विसर्जन यात्रा निकाली गई। जौ कलश की विसर्जन शोभायात्रा को देखने भक्तों की खासी तदाद में उपस्थिति देखी गई। बाजे गाजे और देवी जस गीत के साथ कलश को हसदेव नदी में विसर्जित किया गया। यज्ञ अनुष्ठान में शामिल होने के लिए खासी तादात में भक्त उपस्थित रहे। पर्व के अंतिम दिन पंडालों में भोग भंडारे का आयोजन किया गया। देवी मां की दर्शन के साथ प्रसाद ग्रहण करने के लिए खासी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते रहे। पंडाल परिसर में डांडिया व गरबा नवरात्र के अंतिम दिवस जोर शोर से जारी रहा। मंदिरों में बोए गए जवारा को सांस्कृतिक रीति रिवाज से नदी व सरोवरों विसर्जित किया गया। शहरी क्षेत्र के पंडालों व देवी मंदिरों में नवरात्र समापन के साथ पर्वतीय क्षेत्रों के देवी मंदिर कोसगाई, महिषासुर मर्दिनी चैतुरगढ़ मंदिर में संपन्ना हुई है।

Latest Posts

Don't Miss