कोरबा, तुलसी साहित्य अकादमी द्वारा पुराविद् एवं साहित्यकार पं. लोचन प्रसाद पाण्डेय की जयंती पर सम्मान एवं काव्य गोष्ठी का आयोजन 4 जनवरी को किया गया है। डॉ. विनय कुमार पाठक पूर्व अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज भाषा आयोग के मुख्य आतिथ्य डॉ. राघवेन्द्र कुमार दुबे की अध्यक्षता एवं डॉ. एके यदु के विशिष्ट आतिथ्य में 4 जनवरी को 11 बजे से 4 बजे तक सर्वमंगला देवी मंदिर में किया जाएगा। इस अवसर पर वरिष्ठ कवि, कथाकार राजेन्द्र कुमार पाण्डेय का सम्मान किया जाएगा एवं काव्य गोष्ठी आयोजित की जायेगी। तुलसी साहित्य अकादमी के सचिव डॉ. बजरंगबली शर्मा ने बताया कि आयोजन में बिलासपुर एवं कोरबा के साहित्यकार उपस्थित रहेंगे।



