
कोरबा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्च.मा.वि. दर्री परिसर में लखनलाल देवांगन (कैबिनेट मंत्री, छ.ग.शासन) के मुख्य आतिथ्य एवं पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवाल (पूर्व प्रान्तपाल, डिस्ट्रिक्ट 3233 सी) व हितानंद अग्रवाल (नेता प्रतिपक्ष- नगर पालिक निगम कोरबा) के विशिष्ट आतिथ्य में विज्ञान प्रदर्शनी, आनंद मेला एवं वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर शुक्ला द्वारा किया गया। सर्वप्रथम पूर्व शिक्षकों एवं पूर्व छात्र परिषद के सदस्यों द्वारा विधिवत् विज्ञान प्रदर्शनी एवं आनंद मेले का शुभारंभ किया गया। जिसमें विद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों द्वारा विज्ञान से संबंधित विभिन्न वर्किंग मॉडल बनाये गये, जिसमें चंद्रयान की सराहना सभी लोगों ने की। सायं काल में अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम अतिथियों द्वारा भारत माता, मॉ सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीपप्रज्जवलन किया गया। तत्पश्चात् परंपरानुसार अतिथियों को तिलक लगाकर पुष्प गुच्छ से स्वागत कर सम्मान किया गया। दीप प्रज्जवलन पश्चात् विद्यालय के प्राचार्य नवल किशोर शुक्ला द्वारा स्वागत उद्बोधन कर विद्यालय का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् विशिष्ट अतिथि हितानंद अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में बताया कि सरस्वती शिशु मंदिर ऐसा स्कूल है, जहॉ बच्चों को भारतीय संस्कार की शिक्षा दी जाती है। वैदिक गणित, सदाचार की बातें गुरूजनों द्वारा छात्रों को दी जाती है। वहीं विशिष्ट अतिथि पीएमजेएफ लायन डॉ. राजकुमार अग्रवालने अपने उद्बोधन में बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएॅ देते हुये कहा कि आज बच्चों को सैद्धांतिक शिक्षा के साथ साथ व्यवहारिक शिक्षा का ज्ञान देना भी आवश्यक है।




