Latest Posts

श्यांग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार


कोरबा। श्यांग पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी रामभरोस पिता बलिराम निवासी लबेद का रहने वाला है। जिसके खिलाफ धारा- 506,376 भादवि के तहत अपराध दर्ज किया गया था।
पीड़िता ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रात के समय खाना खाकर सोने जा रही थी। रात्रि 11:00 से 11:30 बजे के बीच लघुशंका के लिए अपने घर के आंगन तरफ गई थी कि तभी रामभरोस नमक लड़का पूर्व सुनियोजित ढंग से घात लगाकर छुआ था, जो पीड़िता को देखकर हाथ बांह पकड़ लिया और और मुंह को दबा दिया। साथ ही बोला कि चिल्लाओगे तो जान से मार दूंगा कहकर वह पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाया। रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया था। आरोपी के मिलने पर पूछताछ किया गया। जिसके जुर्म स्वीकार करने पर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

Latest Posts

Don't Miss