Latest Posts

शोक: अधिवक्ता कैलाश मोदी नहीं रहे

कोरबा। जिला अधिवक्ता संघ,कोरबा के वरिष्ठतम सदस्य व पब्लिक नोटरी, (सप्तदेव मंदिर के सामने) कैलाश चन्द्र मोदी का आकस्मिक निधन की खबर से नगर में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। वे वरिष्ठ अधिवक्ता बद्री प्रसाद मोदी एवं संतोष कुमार मोदी के छोटे भाई एवं गोपाल मोदी एवं कु.मोनिका मोदी के पिता थे। स्व. कैलाश चन्द्र मोदी हार्ट का ऑपरेशन के लिए पुत्र-पुत्री के साथ मेदान्ता अस्पताल दिल्ली गए थे। कल ही उनका सफल ऑपरेशन हुआ था और रात में एकाएक तबियत बिगड़ने पर उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वे काफी मिलनसार और धर्मप्राण थे। उनके निधन की खबर से नगरजनों सहित अधिवक्ता संघ में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। उनका पार्थिव देह दिल्ली से कोरबा लाया जा रहा है जो देर रात तक लाए जाने की सम्भावना है। कल शनिवार को उनका अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss