Latest Posts

शाह बोले, लखन को आप विधायक बनाएं, इनका राजनीति भविष्य उज्जवल है


कोरबा….कोरबा में विशाल जनसभा को सम्बोद्धित करते हुए केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि कोरबा की जनता इस बार भूमिपुत्र लखनलाल देवांगन को जिताने जा रही है। हमनें जब लखन का टिकट फाइनल किया था तब लोगों ने कहा कि ये कैसे लड़ेंगे, अमित शाह ने कहा कि हम कोरबा की जनता का मन पहले ही भांप गए थे कि उनको सिर्फ लखन चाहिए। लखन कोरबा के भूमिपुत्र हैं। कोरबा के विकास के लिए उन्होनें योगदान दिया है। सौम्य और सरल सहज चेहरा और जनता के बीच अपनी जबरदस्त पकड़ बना चुका है। अमित शाह ने कहा कि कोरबा की जनता इस बार अपने सामान्य भाई को जिताने वाले हैं। मोदी जी का जिसने सभी लोकसभा में एक-एक मेडिकल कॉलेज बनाने की सौगात दी।
उमड़े जनसैलाब ने चुनावी प्रचार के आखिरी दिन ये बता दिया कि कोरबा की जनता ने अब अपना मन परिवर्तन के लिए बना लिया है।
शाह बोले, लखन को आप विधायक बनाएं, इनका राजनीति भविष्य उज्जवल है
अमित शाह ने कहा कि कोरबा की जनता इस बार लखन लाल देवांगन को अपना विधायक बनाएगी। लखन के विधायक बनने के बाद इनका राजनीतिक भविष्य उज्जवल रहेगा इसकी गारंटी मेरी है। लखन जैसा विधायक मिलेगा तो कोरबा का विकास होगा।
० आखिरी दिन भाजपा का शक्ति प्रदर्शन
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन भाजपा ने घंटाघर में बड़ा शक्ति प्रदर्शन किया। शाह ने छत्तीसगढ़ से ही चुनावी प्रचार का आगाज जनवरी से किया था और बुधवार को चुनावी प्रचार के आखिरी दिन भी वे पहुंचे। दरअसल अमित शाह की कोरबा विधानसभा में विशेष नजर है। लखन लाल देवांगन उनके पसंद से प्रत्याशी घोषित किए गए हैं।

Latest Posts

Don't Miss