Latest Posts

शराबी शिक्षक पर नहीं हो रही कार्यवाही     

कोरबा,जिला शिक्षा विभाग के अंतर्गत पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड के ग्राम सलिहाभाटा स्थित माध्यमिक शाला में पदस्थ शिक्षक एलबी चूड़ामणि प्रताप सिंह शराब के नशे में स्कूल पहुंचते हैं। उनकी इस हरकत से विद्यालय का वातावरण खराब होने के साथ-साथ बच्चों में भी भय व्याप्त रहता है। शराबी शिक्षक पर कार्यवाही के लिए कई बार जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को पत्र व्यवहार किया गया है लेकिन आज पर्यंत कार्रवाई संभव नहीं हो सकी है। 11 नवंबर 2022 को भी बीईओ कार्यालय से एक पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय प्रेषित किया गया जो 14 नवंबर को रिसीव हुआ लेकिन 14 दिन बाद भी शराबी शिक्षक पर कार्यवाही नहीं हो सकी है। विद्यालय के प्रधान पाठक से लेकर सरपंच, नोडल, संकुल शैक्षिक समन्वयक ने भी इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी को अवगत कराया है।

Latest Posts

Don't Miss