Latest Posts

व्यवसायी ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी, रामपुर चौकी का मामला


कोरबा,गोकुल नगर क्षेत्र हाउसिंग बोर्ड में किराए के मकान में रह रहे व्यवसायी का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला. घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस की टीम पंचनामा करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रवाना किया. घटना की जानकारी होने पर आसपास के लोगों की भीड़ पर जुट गई थी.
निहारिका रवि शंकर रोड में दुकान का संचालन करने वाले विवेक तंबोली ने एक वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था. कोरबा के एक निजी विद्यालय में शिक्षिका पढ़ाने के लिए गई थी. इस दौरान उसने युवक को फोन किया. फोन रिसीव नहीं करने पर पड़ोसी को फोन कर जानकारी लेने को कहा. पड़ोसी जब युवक के घर पहुंचा तो व्यवसाई युवक फांसी के फंदे पर लटके हुआ मिला. तत्काल इसकी सूचना 112 की टीम को दी गई, जिसने मौके पर पहुंचकर रसंबंधित रामपुर चौकी को सूचना दी.
बताया गया कि मृतक के माता-पिता बालको में रहते हैं. युवक शादी के बाद हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में किराए के मकान पर रखकर जीवन यापन कर रहा था. इस घटना के बाद मृतक के दोस्त और परिजनों में शोक की लहर है. रामपुर पुलिस चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि विवेक तंबोली का शव फंदे पर लटका मिला है. इस घटना के पीछे असली कारण क्या हो सकती है, यह आगे की जांच में स्पष्ट होगी. फिलहाल, पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है

Latest Posts

Don't Miss