जांजगीर-चांपा (संवाद साधना)। लावारिस हालत में पड़े 5 क्विंटल महुआ लहान को नष्टीकरण कराने की कार्रवाई की है। वहीं 12 लीटर शराब जब्त मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामला राहौद चौकी का है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सहायता केंद्र राहौद प्रभारी राजेंद्र सिंह क्षत्रिय ने अवैध कच्ची महुआ शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने राहौद क्षेत्र में अवैध कच्ची महुआ शराब का निर्माण एवं बिक्री करने वाले ठिकानों को ध्वस्त किया। कार्रवाई के दौरान शराब निर्माण में प्रयुक्त बर्तन एवं अन्य सामग्री को जब्त किया गया। इसी क्रम में पुलिस ने आरोपी माया शंकर गोड, निवासी राहौद के कब्जे से 12 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की। वहीं 5 क्िवंटल महुआ लहान को जब्त कर उसे नष्ट कराया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। राहौद पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण एवं बिक्री करने वालों में हड़कंप मचा है।



