Latest Posts

लायंस इंग्लिश स्कूल सीतामढ़ी और टी.पी. नगर विद्यालय में मनाया गया बाल दिवस


कोरबा …..कोरबा जिले में सेवाभावी संस्था लायंस क्लब कोरबा द्वारा संचालित लायंस स्कूल सीतामढ़ी एवं लायंस स्कूल टी.पी. नगर में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय के सभी बच्चों ने आनंद एवं हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस समारोह का लुफ्त उठाया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी बच्चों के लिए में चटपटे, स्वादिष्ट, मनपसंद भोजन की व्यवस्था की गयी।
कार्यक्रम में लायंस क्लब अध्यक्ष मीना सिंह, सचिव आशीष अग्रवाल, एमजेएफ राजकुमार अग्रवाल (श्वेता) चेयरमैन लायंस स्कूल सीतामढ़ी, एमजेएफ जयप्रकाश अग्रवाल चेयरमैन लायंस स्कूल टी.पी. नगर, विद्यालय सचिव मीना सिंह एवं मधु पांडेय, एस.के. अग्रवाल जोन चेयरमैन एवं अन्य लायन सदस्य उपस्थित रहे।

Latest Posts

Don't Miss