Latest Posts

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री खडग़े की आमसभा में भीड़ ने बताया कि चारों सीट जीत रही है कांग्रेस- प्रशांत

कोरबा। कल अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े की विशाल आमसभा बांकीमोंगरा में हुई, जहां पर भारी भीड़ देखी गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महासचिव प्रशांत मिश्रा ने किया। आमसभा के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रशांत मिश्रा ने कहा कि श्री खडग़े एक दिवसीय कोरबा प्रवास के दौरान बांकीमोंगरा में सभी प्रत्याशियों के लिए आमसभा की। श्री मिश्रा ने कहा कि आमसभा में नागरिकों की विशाल भीड़ थी और इस भीड़ ने बता दिया कि हम कोरबा जिले की सभी सीट जीत रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की लहर है और इस बार हम नए वादे लेकर आए हंै। पिछले विधानसभा चुनाव 2018 में हमने जो-जो घोषणा की, उसे पूरा किया और आज हमारी योजनाओं से छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़वासियों की समृद्धि बढ़ी है। उन्होंने एक प्रश्र के जवाब में कहा कि पाली-तानाखार विधानसभा का चुनाव हम ऐतिहासिक मतों से जीत रहे हैं। कांग्रेस से बागी होकर चुनाव लडऩे वाले छत्रपाल सिंह कंवर का चुनाव मैदान में होने से कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ेगा। प्रदेश कांग्रेस ने उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है। उनकी धर्मपत्नी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिवकला आमसभा में उपस्थित थीं। वे अपने पति के साथ चुनाव प्रचार करने भी नहीं जा रही हैं और पाली-तानाखार क्षेत्र के मतदाताओं से पहले ही अपील कर चुकी हैं कि कांग्रेस को ही अपना वोट दें और कांग्रेस को जीताएं, क्योंकि प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार आ रही है। कांग्रेस ही जनता का भला कर सकती है। श्री मिश्रा ने बताया कि हमारा मुकाबला भाजपा से है और पाली-तानाखार में कांग्रेस ने विकास किया है और विकास के मुद्दे को लेकर हम चुनाव मैदान में है और जनता से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस बार का घोषणा पत्र छत्तीसगढ़ के विकास को नई ऊंचाईयां देगा और हमारी सरकार बनते ही घोषणा पत्र पर अमल प्रारंभ हो जाएगा। बीते पांच साल में भूपेश सरकार ने महिलाओं, किसानों, युवाओं, गरीबों का ध्यान रखा और प्रदेश से भूखमरी और पलायन को रोका। आज प्रदेश सरकार का भरोसा और बढ़ा है और हम कोरबा की सभी सीट जीतने के साथ प्रदेश में पिछले बार से भी अधिक सीट जीत कर सरकार बनाने जा रहे हैं।

Latest Posts

Don't Miss