वार्ड क्रमांक 33 में ब्लॉक स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन बालक एवं बालिकाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा,सामुदायिक भवन परिसर में किया गया आयोजन
कोरबा, नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती के सामुदायिक भवन में कुश्ती बालक बालिका का ब्लॉक स्तरीय शालेय खेलकूद का आयोजन किया गया था जिनमें शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कोरकोमा, निर्मला स्कूल एवं pwd उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रामपुर कोरबा के पहलवानों ने भाग लिया शानदार प्रदर्शन करते हुए विजयी श्री हुए इस अवसर पर वार्ड क्रमांक 33 के पार्षद पालूराम साहू ,वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा और कोरकोमा से खगेश केवट मैनेजर उमेश कुमार कोच सी के पांडे के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ विजयी हुए सभी प्रतिभागियों पुरस्कार प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही आज वार्ड में नेत्र परीक्षण शिविर भी लगाया गया था जिसमें वार्ड के लोगों ने भारी संख्या में नेत्र जांच कराई





