Latest Posts

मितानिनों की भूमिका स्वास्थ्य क्षेत्र अहम-प्रेमचंद पटेल

कोरबा। 23 नवंबर को पूरे जिले में भाजपा नेताओं ने मितानिन दिवस मनाकर मितानिनों का सम्मान किया। इसी कड़ी में नगर पंचायत छुरीकला के उपाध्यक्ष हीरानंद पंजवानी के निवास स्थान के पास परिसर में मितानिनों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी प्रेमचंद पटेल उपस्थित हुए। श्री पटेल मंच पर उपस्थित अन्य अतिथियों के साथ क्षेत्र की मितानिनों का सम्मान किया। उपस्थित मितानिनों को शाल, श्रीफल से सम्मानित कर उनका मान बढ़ाया। मुख्य अतिथि के रूप में श्री पटेल ने सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि मितानिन सेवाभाव से लोगों को चिकित्सकीय सेवा प्रदान कर रहे हैं। सरकार उन्हें वेतन नहीं देती और सिर्फ प्रोत्साहन राशि से ही वे इतनी बड़ी सेवा के क्षेत्र में निस्वार्थ लगी हुई हैं, यह सबसे बड़ी बात है। मितानिनों की सेवा को त्याग का नाम दें, तो यह बड़ी बात नहीं है। ऐसी ही सेवाभावी मितानिनों से जिला, प्रदेश और देश को गर्व है।

Latest Posts

Don't Miss