Latest Posts

महामंत्री नवीन पटेल ने विभिन्न दुर्गा पंडालों में मां के चरणों में मत्था टेका


कोरबा , शारदीय नवरात्रि के महासप्तमी के दिन माँ कालरात्रि पूजन दिवस के शुभ अवसर पर क्षेत्र के विकास एवं लोगों के बीच सामाजिक समरसता के साथ-साथ आपसी सद्भावना एवं स्नेह बढ़े ऐसी मनोकामना के साथ भारतीय जनता पार्टी पूर्व जिला महामंत्री नवीन पटेल ने कोरबा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा पंडालों (दुर्गा पूजा समिति महाराणा प्रताप नगर एवं रवि शंकर शुक्ला नगर) में मां के चरणों में मत्था देखा एवं उनसे आशीर्वाद मांगा।

उक्त सभी दुर्गा पंडालों में गरबा नृत्य कर रहे प्रतिभागियों को उन्होंने पुरस्कृत भी किया। इस शुभ अवसर पर नवीन पटेल के साथ भाजपा जिला संयोजक झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ सतीश झा जी व सहसंयोजक अश्वनी साहू एवं आत्माराम गंधर्व जी ने पंडाल में स्थापित मां दुर्गा की आराधना कर जिला व प्रदेश के सुख, शांति, समृद्धि की मंगल कामना की

Latest Posts

Don't Miss