Latest Posts

मधुमक्खियों के हमले से फेरी वाला सहित एक दर्जन लोग हुए घायल

कोरबा , मधुमक्खियों के छत्ते को छेड़ना कितना महंगा पड़ सकता है यह नजारा रेलवे स्टेशन शनि मंदिर के पास देखने को मिला सीतामढ़ी शनि मंदिर के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक चील ने वहां लगे मधुमक्खी के छत्ते पर हमला कर दिया तब मधुमक्खियों ने चिल सहित आसपास से गुजर रहे राहगीरों पर हमला करना शुरू कर दिया ठीक उसी समय एक फेरीवाला शनि मंदिर के सामने फेरी लगाकर कपड़ा बेच रहा था उसे भी घेर कर मधुमक्खियों ने डंक मारना चालू कर दिया। फेरीवाला अपना मोटरसाइकिल छोड़कर मधुमक्खी से बचने के लिए नहर में छलांग लगा दिया तब कुछ दूरी जाने के बाद मधुमक्खियों ने उसका पीछा छोड़ा तब नहर से बाहर निकलकर अस्पताल का रुख किया इसी तरह आसपास से गुजर रहे राहगीरों को एक के बाद एक दर्जन भर लोगों को मधुमक्खी ने घायल कर दिया

Latest Posts

Don't Miss