Latest Posts

मंहगाई की मार: सब्जियों के बढ़े दाम , रसोई का बजट बिगड़ा

कोरबा , सब्जियों के कीमत में उछाल से जिले के लोगों की परेशानी बढ़ गयी है। यूं कहा जाए तो लोगों की थाली से सब्जियां दूर होती जा रही है। सब्जियों की कीमत आसमान छू रही है। इससे लोगों के भोजन का जायका व घर का बजट बिगड़ रहा है। कुछ विक्रेता मनमानी करते हुए सब्जी को महंगे दाम में बेच रहे हैं। जिससे लोगों की परेशानी बढ़ी हुई है। हालांकि दुकानदारों का अपना ही रोना है। दुकानदारों का कहना है कि उन्हें भी सब्जियां महंगे दाम में मिल रही है। लिहाजा वे लोग महंगे दाम पर सब्जी बेचने को मजबुर हैं। जिले के मुख्य बाजारों से लेकर गांव की दुकानों व मंडियों में आलू-टमाटर से लेकर लगभग सभी सब्जियों के दाम बढ़े हुए हैं। पिछले कुछ दिनों से सब्जियों के भाव आसमान छू रहे हैं। लोग सोच रहे हैं कि आखिरकार खाए तो क्या खाएं। यह सोचकर आम जनता परेशान है। जहां तक सब्जियों के बाजार भाव का सवाल है तो बाजारों में आलू 25 रुपये तो टमाटर 80 से 100 रुपए प्रति किलो है।0 जानिए कौन सब्जी कितने रुपए किलोसब्जी प्रति किलोआलू 25 रुपएफूलगोभी60- 80 रुपएटमाटर 60 से 80 रुपएप्याज 18 से 20 रुपएहरा मिर्च 80 रुपएबैगन 30-40 रुपएकरैला 50-80 रुपएकद्दू 20-30रुपएभिंडी 30-40 रुपएमूंगा 80-100 रुपएपरवर 40-50 रुपए

Latest Posts

Don't Miss