कोरबा, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला परिषद की बैठक मंगलवार को मुड़ापार एटक कार्यालय में हुई। दीपेश मिश्रा की अध्यक्षता में पूर्व में लिये गये निर्णय अनुसार जिले की विभिन्न जन समस्याओं को लेकर 25 नवंबर को कलेक्ट्रेट चलो अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोगों को उपस्थित होने और आंदोलन को सफल बनाने अपील की गई। बैठक में सचिव पवन कुमार वर्मा, एसके सिंह, सुनील सिंह, श्याम बिहारी बनाफर, केपी डनसेना, राकेश शर्मा, ताराचंद कश्यप, धर्मेंद्र तिवारी, कमरबख्श, मुकेश यादव, एसके प्रसाद, एनके दास, अनूप सिंह आदि उपस्थित थे।



