Latest Posts

बाल सुरक्षा सप्ताह कार्यक्रम के दौरान स्कूल के छात्र व छात्राओं को कराया गया थाना कटघोरा का भ्रमण

कोरबा ,पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा व नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा विश्वदीप त्रिपाठी के मार्ग दर्शन में आज बाल सुरक्षा सप्ताह के तहत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटघोरा के छात्र व छात्राओं को थाना में आमंत्रित किया गया। जो छात्र एवं छात्राएं शिक्षकगणों के साथ थाना उपस्थित आए।

जिन्हें थाना प्रभारी निरीक्षक अश्वनी राठौर के द्वारा थाना परिसर में भ्रमण कराकर थाना भवन की जानकारी दी गई। साथ ही थाना भवन के अंदर थाना प्रभारी कक्ष, मोहर्रिर कक्ष, विवेचक कक्ष, रीडर कक्ष, सीसीटीएनएस कक्ष, पुरुष बंदी गृह, महिला बंदी गृह, माल खाना कक्ष का भ्रमण कराकर कक्षों में कार्यकत् अधिकारियों कर्मचारियों से परिचय कराते हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी दी गई।

Latest Posts

Don't Miss