कोरबा , पुलिस अधिक्षक संतोष सिंह द्वारा जिले भर में “निजात” अभियान के तहत नारकोटिक ड्रग्स , टेबलेट, अवैध शराब सेवन से होने वाले नुकसान के संबंध में जन जागरुकता अभियान चलाया जा रहा । इसी कड़ी में जिले के बालको थाना क्षेत्र अन्तर्गत भी निजात अभियान छाया रहा । बालको थाना प्रभारी मनीष नागर के निर्देशानुसार बालको रामलिला मैदान स्टैंड स्थित सभी फटाके दुकानों में चाहत अभियान के तहत जागरूकता फैलाने हेतु बैनर,पोस्टर एवं पैंपलेट लगाए गए, एवं नशे से संबंधित होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया । बालको थाना प्रभारी मनीष नागर ने बताया की इसे तरह के जागरुकता कार्यक्रम आगे भी निरंतर जारी रहेंगे



