कोरबा,उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का बकाया करीब 200 करोड़ रुपए पहुंच गया है। इससे विभाग परेशान है। बिल जाम नहीं करने वाले ग्राहकों के घर की बिजली काटने की तैयारी कर कार्यवाही कर रही है। पहले चरण में बड़े बकायादारों पर कार्रवाई होगी। 5 हजार से अधिक राशि दबाने वाले ग्राहकों के घर या प्रतिष्ठान की बिजली काटी जा रही है
कार्रवाई के बावजूद जिले में बिजली बिल का बकाया ग्राहकों पर बढ़ा रहा है। शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों की यह राशि 200 करोड़ रुपए को पार कर गई है। स्थानीय अधिकारियों पर कंपनी के अफसरोंं का दबाव बढ़ गया है। इससे परेशान अफसर बकाया वसूली के लिए फिर से अभियान चलाने चला रहे हैं। इस वर्ष के पहले चरण में 5 हजार से अधिक की राशि दबा बैठे ग्राहकों की बिजली काटी जा रही है।
0 सरकारी विभागों पर सबसे अधिक बकाया
सबसे अधिक बकाया सरकारी विभागों पर है। इसमें महिला बाल विकास, गौठान, वन विभाग, जल ससांधन, नगर पालिक निगम, पुलिस विभाग, शिक्षा, स्वास्थ्य और नगरीय प्रशासन विभाग है। जानकारी के अनुसार सरकारी विभागों का लगभग 50 करोड़ रुपए राशि बकाया है इसे वसूलने के लिए विभाग के पसीने छूट रहे हैं इसी तरह कुछ लोगों का मानना है की आम आदमी का कनेक्शन विभाग तुरंत काट देता है, लेकिन सरकारी बकायादारों पर विभाग की नहीं चलती है। यह विभाग की भी मान रहा है



