Latest Posts

पेड़ से टकराकर बाइक सवार की मौत, त्यौहार की खरीददारी कर लौट रहा था गांव


कोरबा, जिले के रजगामार-कोरकोमा मार्ग पर सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई हैं। बताया गया हैं कि अगारीखार गांव के जंगल के पास पेड़ से टकराकर ग्रामीण की मौत हुई है। मृतक ठाकुर राम राठिया (23) केरवा गांव का निवासी था। परिजनों के मुताबिक ठाकुर राम अपनी बाइक से दिवाली की खरीददारी के लिए कोरकोमा गांव गया हुआ था। वहां से वापसी के दौरान अगारीखार जंगल के पास उसकी बाइक पेड़ से टकरा गई। सिर पर गंभीर चोट लगने से ठाकुर राम राठिया की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक ठाकुर राम राठिया के बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी। अनियंत्रित होकर बाइक सीधे पेड़ से जा टकराई। हादसे में मौके पर ही ठाकुर राम ने दम तोड़ दिया। राहगीरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी जहां शव की पहचान कर आगे की कार्रवाई की गई।

Latest Posts

Don't Miss