Latest Posts

पुरेना नदी में लाश मिलने से फैली सनसनी


कोरबा। जिले के बांकी मोंगरा थाना अंतर्गत पुरेना नदी में
निर्माणधीन रेल्वे वे ब्रिज के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने शव देखते ही डायल 112 को सूचना दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल मृतक की पहचान नही हो पाई है, मामला हत्या है या फिर हादसा बांकी मोंगरा पुलिस जांच कर रही है। शव को नदी से बाहर निकलने की कवायद की गई। आसपास के लोगों से मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss