Latest Posts

पत्नी के अचानक लापता होने से पति परेशान


कोरबा,बांगों थाना अंतर्गत पोड़ीउपरोड़ा निवासी विवाहिता के तीन बच्चों को एक माह पूर्व छोड़कर अचानक लापता हो जाने से उसका पति उसकी लगातार खोजबीन करते परेशान हो चला है। अंतत: उसने पुलिस थाना बांगों पहुंचकर गुम इंसान दर्ज करा दिया। मिली जानकारी के अनुसार बांगो थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत पोड़ी उपरोड़ा निवासी गनेशी बाई उम्र 28 के तीन बच्चे हैं। विगत कुछ माह से गनेशी बाई मानसिक रूप से अस्वस्थ रहने लगी थी। जिसके कारण वह घर से अचानक निकल जाया करती थी। जिसके बाद वापस आ जाती थी। इस बार विगत 25 अगस्त को वह अपने तीन मासूम बच्चों को घर में छोड़कर अचानक लापता हो गई। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। उसके दो-तीन तक घर नहीं लौटने पर उसके पति ने बांगों थाना पहुंचकर गुम इंसान रिपोर्ट दर्ज करा दी। बांगों पुलिस ने गुम इंसान कायम कर उसकी खोजबीन शुरू कर दी

Latest Posts

Don't Miss