Latest Posts

निर्मला स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस डे, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि हुए शामिल

कोरबा, शहर के कोसाबाड़ी स्थित निर्मला हायर सेकंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल में प्री क्रिसमस का पर्व धूमधाम से मनाया गया । इस कार्यक्रम में राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल बतौर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर नगर पालिक निगम के महापौर राज किशोर प्रसाद शामिल हुए ।
सर्वप्रथम उपस्थित अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया जिसके बाद उनके सम्मान में स्वागत गान की प्रस्तुति दी गई। इसके बाद स्कूल के शिक्षिकाओं द्वारा ग्रुप वेलकम डांस किया गया इसके अलावा विद्यार्थियों ने भी रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जिसे देखकर सभी आत्म विभोर हो उठे । फादर संजीव खाखा ने सबको क्रिसमस का संदेश देते हुए प्रभु यीशु के पवित्र पर्व की शुभकामनाएं दी।
मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने केक काटकर सबको क्रिसमस की शुभकामनाएं दी। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि निर्मला हायर सेकेंडरी इंग्लिश मीडियम स्कूल शहर के सबसे प्राचीन इंग्लिश मीडियम स्कूलों में से एक हैं जहां से पढ़ाई कर अनेक विद्यार्थियों ने बड़े बड़े मुकाम हासिल किए हैं ।
अंत में निर्मला शिक्षण समिति की सचिव रिंकी सिन्हा मैडम ने वोट ऑफ थैंक्स ज्ञापित किया । मंच का संचालन लक्ष्मी श्रीनिवास और चित्रा मैडम के द्वारा किया गया । स्कूल की प्राचार्या बेनिता सिस्टर ने मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल एवं विशिष्ट अतिथि राजकिशोर प्रसाद को स्मृति चिन्ह प्रदान उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया । इसके बाद उन्होंने स्कूल के समस्त स्टाफ एवं विद्यार्थियों को क्रिसमस पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम के सफल बनाने के लिए धन्यवाद कहा ।

Latest Posts

Don't Miss