Latest Posts

निर्जला व्रत रखकर कल महिलाएं मनाएंगी करवा चौथ


कोरबा ,सुहागन महिला के वृत का विशेष पर्व करवा चौथ गुरुवार को भक्ति भाव के साथ मनाया जाएगा। इस वृत को लेकर बाजार में दो दिन पूर्व से ही अच्छी खासी रौनक है। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्र में करवा चौथ व्रत से संबंधित पूजन सामग्री करवा, सीक, और अन्य पूजन सामग्री सहित महिलाओं की सौंदर्य सामग्री और आभूषण आदि की बिक्री खूब हो रही है। विशेष रूप से पहली बार व्रत रखने वाली महिलाओं में इस व्रत को लेकर विशेष उत्साह है। कई महिलाएं बाजार में सामान खरीदते हुए नजर आ रही हैं। गुरूवार को होने के बाद भी बाजार में अच्छी ग्राहकी रहने की उम्मीद बनी हुई है। बीते दो दिन से बाजार में काफी भीड़ महिलाओं की बनी हुई है। महिलाओं के द्वारा साडियां चूड़ियों के अलावा करवा चौथ व्रत से संबंधित सामग्री ढूंढ -ढूंढकर ख्ररीदी जा रही थी।

0 सजी हुई हैं करवा चौथ की सामग्रियां- व्रत के इस विशेष मौके को ध्यान में रखते हुए मौसमी सामग्री बेचने वाले हाथ ठेले पर करवा चौथ से संबंधित सामग्री ही ज्यादा सजाए हुए हैं। अब बुधवार को भी करवा चौथ व्रत की सामग्री काफी मात्रा में बिकेगी। क्योंकि अभी दूर क्षेत्र के लोग खरीदी कर रहे हैं। शहर सहित बाजार के पास वाली महिलाओं के द्वारा एक दिन पूर्व या उसी दिन खरीदी की जाएगी।

0 आसमान पर छा रहे हैं बादल- करवा चौथ व्रत के दौरान मुख्य पूजन शाम के समय होती है। जिसके चलते व्रतधारी महिलाएं चांद के दर्शन करती हैं तब कहीं व्रत खोला जाता है। देखने में आ रहा है कि पिछले एक सप्ताह से आसमान पर बादल छा रहे हैं। हालाकि बादलों की आवाजाही लगी हुई है। कभी-कभी आसमान साफ भी हो जाता है। सभी व्रतधारी महिलाएं चाहेंगी कि आसमान साफ रहे चांद के दर्शन आसानी से हो जाएं।

Latest Posts

Don't Miss