Latest Posts

दर्री सीएसपी लितेश सिंह का कोंडागांव व कोरबा सीएसपी योगेश साहू का रायपुर तबादला

कोरबा,प्रदेश के विभिन्न जिलों में पदस्थ 39 पुलिस अफसरों के पदस्थापना स्थल में फेरबदल किया गया है, ये अधिकारी एएसपी व डीएसपी रैंक के हैं। राज्य शासन के गृह मंत्रालय से जारी आदेशानुसार कोरबा जिले में पदस्थ दर्री सीएसपी लितेश सिंह का कोंडागांव जिला तबादला कर दिया गया है, वे यहां की डीएसपी होंगी। इसी तरह कोरबा सीएसपी योगेश साहू कोतवाली रायपुर के नए नगर पुलिस अधीक्षक होंगे। इनकी जगह पर उरला के सीएसपी विश्वदीपक त्रिपाठी की पदस्थापना हुई है। फ्री त्रिपाठी कोरबा के नए सीएसपी होंगे।

Latest Posts

Don't Miss