Latest Posts

दर्री बरॉज पुल की रेलिंग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त, हादसे का खतरा, बरॉज मार्ग पर रहता है दबाव, अधिकारियों को बड़े हादसे का इंतजार



कोरबा। जिले के पुल पुलिया के रेलिंग की हालत जर्जर है। ऐसे में आवागमन करना खतरे से खाली नहीं है। इसके बाद भी इनके जीर्णोद्धार की ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। कभी भी टूटे रेलिंग के कारण बड़ा हादसा हो सकता है। दर्री बरॉज के मुख्य मार्ग से लगे पुल की रेलिंग कई जगह से जर्जर हो चुकी है। कोरबा से दर्री की तरफ जाने वाले रास्ते पर बरॉज पुल की रेलिंग अलग-अलग जगह से टूट चुकी है। कई हिस्से अत्यंत जर्जर हालत में है। इससे हादसे की आशंका बनी हुई है। इस मार्ग पर दो पहिया, चार पहिया सहित अन्य वाहनों की आवाजाही होती है। मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक रहता है। बावजूद इसके जर्जर रेलिंग के मरम्मत पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। हालांकि इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवाजाही पर रोक लगाई गई।

Latest Posts

Don't Miss