0आधा दर्जन लोग हुए घायल, उपचार जारी
कोरबा, उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम भेलवागुड़ी के पास हुए जबरदस्त हादसे में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है। हादसे में घायल सभी लोग ग्राम रीवापार के निवासी है जी मड़वारानी पिकनिक मनाने गए हुए थे। वहां से पिकनिक में बकरा भात खाकर सभी पिकअप वाहन में घर लौट रहे थे तभी हादसा हो गया। डायल 112 की सहायता से सभी घायलों को शासकीय मेडिकल अस्पताल भेजा गया है जहाँ दो की हालत गम्भीर बनी हुई है। उरगा पुलिस को घटना की सूचना दे दी गयी है



