Latest Posts

डॉक्टर्स की जोड़ी ने मिश्रित युगल में जीता बैडमिंटन के स्टेट चैंपियन का खिताब

योनेक्स सनराइज 22वीं छग राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेजबान कोरबा का दबदबा, डॉ संजय अग्रवाल व डॉ मंजुला साहू ने जीती मिक्स डबल चैंपियनशिप।

कोरबा….एकलव्य स्पोर्ट्स एरिना में चल रहे योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप में मेजबान कोरबा का दबदबा कायम है। सेमीफाइनल में धुआंधार मुकाबला पेश कर जीत दर्ज करने वाले कोरबा के अनेक खिलाड़ियों ने फाइनल में जगह बना ली है। सिंगल्स समेत विभिन्न ईवेंट की अंतिम व फाइनल भिड़ंत रविवार को होगा। कई ईवेंट में फाइनल खेलने वाले खिलाड़ियों के साथ विनर्स का भी फैसला हो गया। सबसे रोचक मुकाबला 50 प्लस के मिक्स डबल्स ईवेंट में देखने को मिला, जिसमें मेजबान कोरबा का प्रतिनिधित्व कर रहे डॉ संजय अग्रवाल व डॉ मंजुला साहू की जोड़ी और कोरबा के ही भूषण उरांव व डॉ ज्योति श्रीवास्तव के बीच बैडमिंटन कोर्ट में जमकर जोर-आजमाइश हुई। आखिरकर कड़ी टक्कर देते हुए डॉ संजय अग्रवाल व डॉ मंजुला साहू की जोड़ी ने मैच के साथ इस ईवेंट में विजेता का खिताब अपने नाम कर लिया।शनिवार की शाम तक सामने आए योनेक्स सनराइज 22वीं छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स बैडमिंटन चैंपियनशिप के स्टेट चैंपियंस की बात करें, तो 45 प्लस पुरुष डबल्स में दीपक जायसवाल व शशिकांत शर्मा (रायपुर व बिलासपुर) की जोड़ी, 35 प्लस महिला डबल्स में भावना देशमुख व जुवेना अग्नेश गोम्स (कोरबा व दुर्ग) शामिल हैं। इसके अलावा इस प्रतियोगिता के बैडमिंटन के फाइनल मुकाबले में प्रवेश कर चुके खिलाड़ियों में पुरुष डबल्स 35 प्लस से आशीष अग्रवाल व बृजकिशोर यादव की जोड़ी कोरबा, पुरुष डबल्स 35 प्लस मनीष गुप्ता व सुधीर सोवानी (कोरबा व रायपुर), पुरुष डबल्स 45 प्लस दीपक जायसवाल व शशिकांत शर्मा (रायपुर व बिलासपुर), पुरुष डबल्स 45 प्लस में घनश्याम सोनी व रवींद्र सिंह गुरुदत्त (महासमुंद), पुरुष डबल्स 50 प्लस अल्हान अजीत जीलकर व दलजीत सिंह भाटिया (कोरबा), महिला सिंगल्स 45 प्लस में अजीत कुमारी कुजूर (रायपुर), पुरुष डबल्स 50 प्लस मनीष कुमार व संजय अग्रवाल (कोरबा), महिला सिंगल्स 45 प्लस रश्मि देशलहरे(रायपुर), पुरुष सिंगल 35 प्लस मनीष गुप्ता, मिथिलेश सिंह, पुरुष सिंगल्स 45 प्लस एन ईश्वर राव, पुरुष सिंगल्स 50 प्लस भूषण उरांव, डॉ संजय अग्रवाल, पुरुष सिंगल्स 60 प्लस शिवकुमार देवांगन, ललित कुमार देवांगन, पुरुष सिंगल्स 65 प्लस साइमन विलियम शामिल हैं।इसके अलावा महिला सिंगल 35 प्लस राउंड रॉबिन लीग का तीसरा मुकाबला जीतने वालों में भावना देशमुख कोरबा, महिला सिंगल 40 प्लस में कोरबा की मनीषी सिंह, महिला सिंगल 70 प्लस में आरआर-2 एसपी रेगे कोरबा शामिल हैं। समाचार लिखे जाने तक शाम साढ़े चार बजे के बाद भी करीब 12 मैच का आयोजन शेष था, जिसके बाद अपडेट लिस्ट में अन्य आयु वर्ग और ईवेंट के फाइनलिस्ट के नाम स्पष्ट हो सकेंगे।

Latest Posts

Don't Miss