एनटीपीसी कामगार यूनियन की पत्रकार वार्ता
कोरबा, एनटीपीसी कामगार यूनियन के महासचिव गुरुमूर्ति ने मंगलवार को टीपी नगर स्थित प्रेस क्लब तिलक भवन में पत्रकार वार्ता ली। उन्होंने कहा कि एनटीपीसी कोरबा के ठेका कर्मियों को ठेकेदार व मुंशियों के तय रेट पर वेतन लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जो अनुचित है। शासन से जो रेट निर्धारित किया है उस दर पर ठेका कर्मियों को वेतन का भुगतान किया जाए।ठेका कर्मियों के हित में यूनियन के 5 सूत्रीय मांगों पर भी संगठन के महासचिव ने पत्रकारों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि 5 सूत्रीय मांगों में जिन ठेका कर्मियों का गेटपास नहीं बनाकर छंटनी किया गया है उन्हें गेटपास जारी करने, ठेकेदार व मुंशियों के तय रेट पर वेतन लेने की लिखित में सहमति लेना बंद करने समेत अन्य मांग शामिल है। जानबूझकर पुराने ठेका कर्मियों को काम से बाहर निकाला जा रहा है। इस पर रोक लगाने के साथ ठेकेदारों के बदलने पर ठेका कर्मियों को न बदला जाए। समय पर वेतन भुगतान और सभी के श्रम कानूनों के पालन की मांग भी शामिल है। यूनियन के अध्यक्ष एसएन बनर्जी ने कहा कि इस ओर ईडी की छापेमारी क्यों नहीं होती है। ठेका कर्मियों का शोषण बंद नहीं होने पर प्रधानमंत्री,ईडी के दफ्तर व श्रम मंत्रालय में भी शिकायत करेंगे।



