Latest Posts

झगरहा बस्ती में 7.50 लाख की पांच भैंस की चोरी

कोरबा 02 अप्रेल। जिले के झगरहा बस्ती में निवासरत एक किसान की पांच भैंस की चोरी कर अज्ञात चोर ने कर ली। भैंस की कीमत 7.50 लाख बताई जा रही है। मामले की रिपोर्ट सिविल लाइन पुलिस थाना में दर्ज कराई है। साथ ही पुलिस अधीक्षक को भी लिखित में जानकारी दी गई है।
मवेशी मालिक शिवकली यादव ने बताया कि दो दिनों पहले रोज की तरह सुबह उसकी 20 भैंस चारा खाने के लिए घर से निकली थी। शाम को 15 भैंस घर वापस आ गई, पर पांच भैस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद पता नहीं चल सका। पशुपालन का काम कर रही शिवकली ने इस मामले में किसी पर संदेह नहीं जताया है लेकिन उसका कहना है कि इस काम में चोर गिरोह की भूमिका हो सकती है। शिवकली को शक है कि कहीं ना कहीं भैंस मवेशी तस्करों के हाथ लग गई है और तस्कर जिले से कहीं बाहर ले गए हैं। उसका कहना है कि पुलिस इस ओर ध्यान देते हुए मवेशी को जल्दी ढूंढें।

Latest Posts

Don't Miss