Latest Posts

जिले में फुटबॉल क्लब एवं खिलाड़ियों का पंजीयन कल से

कोरबा, जिला फुटबॉल संघ के कार्यकारी सचिव पवन गुप्ता द्वारा जानकारी दी गई है, कि जिले में फुटबॉल क्लब एवं खिलाड़ियों का पंजीयन क्रमांक 27.10.2022 से प्रारंभ होने जा रहा है I पंजीयन की अंतिम तिथि 02.11.2022 है I उपरोक्त अवधि में पंजीयन कराकर क्लब एवं उनके खिलाड़ी डी. एफ. ए. एवं सी.एफ.ए. के द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे I आगामी नवंबर माह में जिला फुटबॉल संघ डी.एफ.ए. प्रतियोगिता का आयोजन करने जा रहा हैं I उक्त प्रतियोगिता में पंजीकृत क्लब एवं खिलाड़ी ही प्रतिभागी बनने के पात्र होंगे I

Latest Posts

Don't Miss