Latest Posts

जादुई शक्ति से गायब करेंगे जादूगर श्री भार्गव, आज दोपहर भव्य शुभारंभ

कोरबा,जादुई नगरी के बेताज बादशाह अपनी जादुई शक्ति से जादूगर ज्ञानेंद्र भार्गव कोरबा वासियों का मनोरंजन करने पहुँच चूके हैं. देश के मशहूर जादूगर श्री भार्गव अपनी जादू से स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी को गायब करके दिखाएंगे. साथ ही एक से बढ़कर एक जादुई कला से दर्शकों का दिल जीतेंगे. देश के विभिन्न शहरों में अपना अनेकों शो करने के बाद श्री भार्गव छत्तीसगढ़ प्रदेश में पहली बार आये हैं, जादुई शो का शुभारंभ आज 21 मार्च 2023 से जैन मंदिर प्रांगण में दोपहर 01: 00 बजे से भव्य शुभारंभ किया जाएगा. उनके जादुई कार्यक्रम के शो को देखने के लिए कोरबा की जनता उत्सुक है.
जादूगर की कला का ये है मुख्य आकर्षण. स्टेच्यू ऑफ लिबर्टी गायब, इच्छा धारी साँप कभी साँप तो कभी लड़की, भारत माता और भ्रष्टाचार नशा छोड़ो, नशा छुड़ाओं, मानव कटिंग, बरमुडा ट्रायंगल (त्रिकोण), जमीन से 10 फुट ऊपर उड़कर जाना, बंद बक्से से आजाद होना, मिश्र देश की शहजादी का आगमन क आकाश मार्ग से जाकर गायब होना, भूतों का नायिका के सहित नाच आदि अनेको कार्यक्रम है.

जादूगर श्री भार्गव का परिचय

जादूगर ज्ञानेन्द्र भार्गव निवासी चकसुचेर थाना बारा जिला प्रयागराज उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं. श्री भार्गव पाँच भाइयों में सबसे छोटे हैं. लालापुर तहसील प्रयाग विश्वविद्यालय से स्नातक करने के उपरान्त (बाद) उनका रुझान जादू कला की ओर हुआ। उन्होंने बताया कि उनके परिवार में दूर-दूर तक किसी का जादू से कोई नाता नही रहा. समस्त परिवार संगीत से जुड़ा है। श्री भार्गव तबला, हारमोनियम गाते बजाते हैं. समस्त परिवार के बच्चे सरकारी सेवा में लगे है। 80 के दशक में जादू कला को बड़ी हेय दृष्टि से देखा जाता था। और इस समय जादू को कला को ऊँचाईयों तक पहुंचाया गया। आज उनकी टीम में 30 शिक्षित लोग कार्यरत है। उनका शो भारत के कई प्रदेशों में हो चुका है। श्री भार्गव बताते हैं कि वे छत्तीसगढ़ पहली बार आए हैं। अब तक लगभग 25000 जादू शो का प्रदर्शन कर चुके हैं। अपने जादू के माध्यम से समाज में व्याप्त अन्धविश्वास एवं कुरीतियों पर करारा प्रहार करते हुये समाज को स्वच्छता, बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओ हरित क्रांति, भाई चारा, नशा मुक्ति यातायात नियमों का पालन पर्यावरण अनुपालन व अन्य जागरूकता के कार्यक्रम करते है.

Latest Posts

Don't Miss