Latest Posts

जगराता कार्यक्रम में किया गया निजात अभियान का प्रचार प्रसार

▪️ कार्यक्रम में आए दर्शकों से पुलिस ने निजात अभियान में सहयोगी बनने की की अपील

▪️ आयोजक एवम कलाकारों ने जताया समर्थन

कोरबा , पुलिस अधीक्षक कोरबा संतोष सिंह द्वारा अवैध नशे के विरुद्ध जिले में *" निजात "* अभियान चलाया जा रहा है , निजात अभियान के प्रचार-प्रसार हेतु सभी थाना चौकी प्रभारियों को जिम्मेदारी दी गई है , सभी थाना चौकी प्रभारियों द्वारा अपने क्षेत्र में अलग अलग मंच पर नए नए तरीकों से प्रचार प्रसार किया जा रहा है , आज की रात्रि में थाना कोतवाली क्षेत्र में आयोजित जगराता कार्यक्रम में कोतवाली पुलिस द्वारा *निजात* अभियान का प्रचार प्रसार किया गया , आयोजन समिति एवम कलाकारों ने इस अभियान के प्रति अपना समर्थन जताते हुए नशे से दूर रहने हेतु अपील की । थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक रूपक शर्मा ने भी दर्शकों से नशे के दूर रहने की अपील की । कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा ।

Latest Posts

Don't Miss