Latest Posts

छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन का महामाला से अभिनंदन


कोरबा ….. कोरबा अंचल के सियान सदन घंटाघर में छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन नववर्ष मिलन समारोह एवं वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन का अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन, अतिविशिष्ठ अतिथि सोनू भाटिया, जिला संयोजक सांस्कृतिक प्रकोष्ठ भाजपा कोरबा, डॉ. विवेक रंजन महतो वरिष्ठ दंत चिकित्सक, संतोष रॉय संयोजक आरटीआई प्रकोष्ठ भाजपा आदि शामिल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर ने की।
कार्यक्रम के दौरान एसोसिएशन के प्रांताध्यक्ष डॉ. गिरीश केशकर ने कोरबा जिले में शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं को कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन के समक्ष रखी। जिसमे विशेष रूप से प्रधानपाठक प्रा. शा. के पद पर पदोंन्नति से वंचित 210 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति, पदोन्नत सभी प्राथमिक शाला प्रधानपाठकों को 14 अक्टूबर 2022 से पदोन्नत पद के वेतन की एरियर्स राशि देने, जिले में कोई भी विद्यालय एकल शिक्षकीय एवं शिक्षक विहीन नहीं रखने, जीआईएफ पासबुक का संधारण, शिक्षकों के लिए आवास सहित अन्य समस्याओं को रखा।
इस पर कैबिनेट मंत्री श्री देवांगन ने त्वरित रूप से जिला शिक्षा अधिकारी से फोन पर एसोसिएशन के ज्ञापन में दर्शित समस्याओं का समाधान करने निर्देशित किया, वहीं अपने उद्बोधन में शिक्षकों से कहा कि शासन शिक्षकों की मूलभूत समस्याओं के प्रति गंभीर है, जल्द ही समस्याओं का निराकरण होगा। शिक्षकों की मांगों एवं समस्याओं को कैबिनेट की बैठक में भी रखने की बात कही।
कार्यक्रम के अंत मे छत्तीसगढ़ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के शिक्षकों एवं पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहित सभी अतिथियों का फूलों की महामाला से अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम में एसोसिएशन के कार्यकारी प्रांताध्यक्ष रीता चौधरी, प्रांतीय सचिव तरुण वैष्णव, जिलाध्यक्ष हरिराम पटेल, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सपना खोब्रागढ़े, अशोक खुराना, चंद्रशेखर गौरहा, रीमा श्रीवास्तव, रेश्मा ठाकुर, नमिता कड़वे, गायत्री खूंटे, नीता शर्मा, फ़िरोज़ा खान, बलराम भारद्वाज, कपिल सवैये, सेवती केंवट, सविता बंजारे, रविन्द्र ओगरे, मंगतूराम वर्मा, रत्ना सिंह, विनोद निराला, सरिता महिलांगे सहित बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे

Latest Posts

Don't Miss