Latest Posts

चोर पकड़ने निकल पड़े वार्ड पार्षद और वार्ड अध्यक्ष


कोरबा, नगर पालिक निगम के वार्ड क्रमांक 33 रामपुर बस्ती में पिछले 5 दिनों से लगातार स्ट्रीट लाइट की चोरी हो रही है जिसकी जानकारी वार्ड वासियों द्वारा वार्ड पार्षद पालूराम साहू और वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा को दी थी पार्षद और वार्ड अध्यक्ष द्वारा फोन के माध्यम से इसकी सूचना सिविल लाइन थाना रामपुर को दी थी वार्ड पार्षद ने लिखित शिकायत भी की थी कल रात वार्ड में आपातकालीन बैठक बुलाई गई बैठक में वार्ड पार्षद और वार्ड अध्यक्ष द्वारा रात्रि भ्रमण कर चोर के मूवमेंट पर निगरानी रखने की बात कही रात्रि लगभग 11:00 से 3:30 बजे तक पार्षद और वार्ड अध्यक्ष के नेतृत्व में लगभग 25 युवक वार्ड के अनेक गली मोहल्लों पर भ्रमण करते रहे लेकिन किसी प्रकार की जानकारी नहीं मिल पाई रात्रि लगभग 2:00 बजे सिविल लाइन थाना में पदस्थ एसआई दुर्गेश राठौर और आरक्षक राकेश भी मौके पर पहुंचे वार्ड वासियों पुलिस के सहयोग से वार्ड में वा लगभग 1 घंटे तक भ्रमण किया गया वार्ड पार्षद ने बताया कि अगर क्षेत्र में चोरी नहीं रुकी तो आने वाले दिनों में आंदोलन व धरना प्रदर्शन किया जाएगा इससे पूर्व वार्ड में कई बड़ी चोरी हो चुकी है आज भी पुराने मामले पेंडिंग पड़े हुए हैं जिसे सुलझाना अभी बाकी है

Latest Posts

Don't Miss