कोरबा। सहेलियों के साथ घर के बाहर ही खेल रही सिर्फ 6 साल की बच्ची को तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। गलती चाहे किसी की भी हो, पर मानवता-संवेदना के नाते भूल ड्राइवर ने रुककर यह देखना भी जरूरी नहीं समझा, कि सांस चल रही या नहीं। जब शोर मचा तो घटना स्थल से दूर गाड़ी खड़ी कर ड्राइवर भाग निकला। इधर घटना से बदहवास हुए मासूम के माता पिता का रो रो कर बुरा हाल हो गया। आक्रोषित ग्रामीणों ने शव सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। शुक्रवार दोपहर का यह हादसा गैस सिलेंडर से भरे ट्रक से हुई।

कोरबा जिले के पोड़ी उपरोड़ा के गांव बिंझरा में 6 साल की मासूम बच्ची मोनिका कुमारी घर के बाहर खेलते समय ट्रक की चपेट में आ गई। दुर्घटना में मौके पर ही उसकी दर्दनाक मौत हो गई। उसकी मौत के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर दिया और मुआवजे की मांग करने लगे।हादसा शुक्रवार की दोपहर 3 बजे की है। बताया जा रहा है कि मोनिका अपने घर के बाहर सहेलियों के साथ खेल रही थी। खेलते समय वह सड़क किनारे ही खड़ी थी। इसी दौरान कटघोरा की ओर से आ रही गैस सिलेंडर से भरे तेज रफ्तार ट्रक ने बच्ची को चपेट में ले लिया, जहाँ उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
शव के ऊपर कपड़ा ढंक सड़क पर किया चक्का जाम
जब ग्रमीणों ने चिल्लाया तब ट्रक चालक काफी दूर आगे जा कर गाड़ी खड़ी कर भाग निकला। मोनिका के साथ खेल रही बाकी सहेलियों ने हादसे की जानकारी परिजनों को दी। इसके बाद परिजन व ग्रामीणों ने आक्रोश में चक्का जाम कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था, वहीं लोग सड़क पर पड़े शव के ऊपर कपड़ा ढंक कर लोग सड़क पर ही बैठ गए।
मुआवजा देने और ट्रक चालक के गिरफ्तारी की मांग
ग्रामीण मृत बालिका के परिजनों को उचित मुआवजा देने और ट्रक चालक के गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही कटघोरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए शव को उठाने का प्रयास किया। लेकिन नाराज ग्रामीणों ने शव को ले जाने नहीं दिया और आन्दोलन करने लगे। इसके बाद कटघोरा तहसीलदार भी मौके पहुंचकर लोगों को समझाइश दी।



