Latest Posts

गौवंश पर अत्याचार का विरोध, सुभाष चौक में आज प्रदर्शन

कोरबा, गौहत्या और गौमांस की बिक्री करने की घटना से हिन्दू समाज उद्वेलित और नाराज है। सर्व हिन्दू समाज इस तरह की घटनाओं पर अपना प्रतिकार व्यक्त करने 9 जुलाई को नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहे पर 2 घण्टे का प्रदर्शन करेगा। सरस्वती विद्यालय, बुधवारी में इस हेतु रखी गई बैठक श्रीकृष्ण-गोपाल के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्जवलन के साथ प्रारंभ हुई। मोतीसागर पारा व इमलीडुग्गू क्षेत्र में गौहत्या एवं गौ मांस की बिक्री से जुड़े मामले पर चर्चा हुई। बैठक में 35 हिंदू समाज और संगठनों से संबंधित 150 से ज्यादा सदस्यों ने अपनी भागीदारी दर्ज कराई। विभिन्न समाजों व संगठनों के उपस्थित प्रतिनिधियों ने विचार मंथन बाद एकमतेन सहमति जताई कि गौवंश के संरक्षण तथा गौहत्या व संबंधित घृणित कार्यों की रोकथाम के लिए 9 जुलाई को सायं 3 से 5 बजे तक नेताजी सुभाषचंद्र बोस चौराहे पर धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

Latest Posts

Don't Miss