Latest Posts

गांधी जयंती पर कार्यक्रम कल


कोरबा , राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी गांधी चौक कोरबा में 02 अक्टूबर को प्रातः 10ः30 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया है। शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सपना चौहान ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गांधी चौक कोरबा में कार्यक्रम आयोजित है तत्पश्चात् राहुल गांधी द्वारा कन्या कुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली जा रही है जिसके तहत भारत जोड़ो यात्रा के प्रदेश समन्वयक एवं प्रदेश के वरिष्ठ मंत्री टी. एस. सिंहदेव एवं प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम से प्राप्त दिशा निर्देशों के तहत वार्ड क्र. 04 कोरबा अंतर्गत बुथ क्र. 195 में भारत जोड़ो यात्रा निकाली जावेगी। सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल अध्यक्ष, ग्रामीण एवं समन्वयक भारत जोड़ो यात्रा कोरबा जोन ने समस्त जिला कांग्रेस पदाधिकारी, ब्लाक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, युथ कांग्रेस, एनएसयुआई, पार्षदगण सहित समस्त प्रकोष्ठो एवं इंटक परिवार के समस्त पदाधिकारियों व सदस्यो एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में समय पर पहुंचने तथा अपने अपने ब्लॉक में अनिवार्य रूप से भारत जोड़ो यात्रा का शुभारंभ अपने अपने ब्लॉक के किसी भी एक मतदान केन्द्र में प्रारंभ कर घर घर जाकर भारत जोड़ो यात्रा के बारे में बताने का आग्रह किया है तथा कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी जिला कांग्रेस को प्रेषित करने को कहा है।

Latest Posts

Don't Miss