Latest Posts

कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने वार्ड क्रमांक 36 में ली नुक्कड़ सभा

  • सस्ती बिजली से कोरबा सहित प्रदेश का हर घर हो रहा रोशन : जयसिंह अग्रवाल
  • हाट-बाजार क्लीनिक से मिल रहा जनता को मुफ़्त इलाज व दवाईयां
  • विद्युत उपभोक्ताओं को एक मार्च 2019 से 400 यूनिट विद्युत खपत पर दी जा रही 50 प्रतिशत की छूट
    कोरबा …… “मानव जीवन की मूलभूत आवश्यकताओं में शामिल पानी और बिजली को अत्यंत सहज व सुलभ रूप से मुहैया कराने के लिए राज्य सरकार ने ऐसी कल्याणकारी योजनाएं बनायी है जिसके माध्यम से आम लोगों के घर तक निःशुल्क कनेक्शन प्रदाय कर पीने का शुद्ध पानी पहुंचाया गया है। राज्य सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ किए जाने से लोगों के खर्च बजट में आई कमी से भी लोगों को काफी राहत मिली है।”
    उक्त कथन कोरबा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी जयसिंह अग्रवाल ने जनसंपर्क के दौरान वार्ड क्रमांक-36 में आयोजित विभिन्न नुक्कड़ सभाओं में व्यक्त किये। नुक्कड़ सभा में उपस्थित वार्डवासियों को संबोधित करते हुए जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि, राज्य के सभी उपभोक्ताओं को एक मार्च 2019 से 400 यूनिट के विद्युत खपत पर 50 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। राज्य में 42 लाख 45 हजार घरेलू उपभोक्ताओं को अब तक 3,963 करोड़ रूपये की छूट दी जा चुकी है। इसके अलावा गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले लोगों को प्रतिमाह 30 यूनिट बिजली मुक्त में दी जा रही है। इसका लाभ वर्तमान में लगभग 17 लाख बीपीएल परिवारों को मिल रहा है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के किसानों को भी सिंचाई के लिए निःशुल्क बिजली प्रदाय की जा रही है जिसमें खपत के लिए कोई बंधन नहीं है।
    श्री अग्रवाल ने बताया कि स्वच्छ पेयजल के लिए कोरबा शहर सहित राज्य के अन्य स्थानों पर भी निःशुल्क नल कनेक्शन प्रदान किए जा रहे हैं। राज्य में बीपीएल परिवारों को निःशुल्क पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 73,584 परिवारों को घरेलू कनेक्शन दिया गया है। इस तरह 124 नगर निकायों में जल प्रदाय योजना तथा 13 समूह जल प्रदाय योजनाओं के माध्यम से लोगों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है।

Latest Posts

Don't Miss