Latest Posts

कोरबा , कटघोरा स्थित त्रिलोकी पब्लिक स्कूल ब्लॉक बी में कक्षा पांचवी से नवमी तक के विद्यार्थियों के लिए कोरबा पुलिस द्वारा साइबर क्राइम,पॉक्सो एवं नशा से मुक्ति दिलाने के लिए निजात अभियान के द्वारा विद्यार्थियों को जागरूक किया गया।
इसी तारतम्य में कटघोरा थाना प्रभारी अश्वनी राठौर के द्वारा विद्यार्थियों को मोबाइल के द्वारा होने वाले अपराध, साइबर ठगी, गुड टच बैड टच, एवं नशा मुक्ति के बारे में सारगर्भित जानकारी दी गई। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मोना ठाकुर जी एवं विद्यालय के शिक्षक एवं विद्यार्थी मौजूद थे।

Latest Posts

Don't Miss