
कटघोरा। कोरबा जिले के कटघोरा विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पुरूषोत्तम कंवर का जनसंपर्क अभियान तेज हो गया है। वे रोजाना कई ग्राम पंचायतों का दौरा कर लोगों से जीत का आशीर्वाद मांग रहे हैं। इसी कड़ी में श्री कंवर अपने समर्थकों के साथ कटघोरा, छूरीकला सहित आसपास के कई गांवों का दौरा किया और भूपेश सरकार के पांच साल के कार्यकाल एवं प्रदेश कांग्रेस द्वारा जारी घोषणा पत्र के बारे में लोगों को जानकारी देकर कांग्रेस को वोट देने की अपील की। उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार का भरोसा बढ़ा है और फिर से कांग्रेस की सरकार प्रदेश में बन रही है, इसलिए अन्य दलों को अपना वोट देकर खराब न करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ही जनता का हित कर सकती है और कहा कि फिर से हमारी सरकार आती है तो किसानों, महिला समूहों, परिवहन व्यवसायियों का कर्जा माफ होगा। हम धान की खरीदी 3200 रूपए क्ंिवटल में खरीदेंगे, बिजली 200 यूनिट तक फ्री, गैस सिलेंडर की खरीदी पर 500 रूपए की सब्सिडी सहित कई घोषणाएं की गई है और हम जो घोषणा करते हैं उसे पूरा करते हैं।



