Latest Posts

किसी वरदान से कम नही है कटघोरा के सरकारी अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु

  • कर रहे बड़े-बड़े चमत्कार
  • आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो के लिए कटघोरा के बड़े हस्तियों ने बढ़ाये हाथ
    कोरबा ……. कोरबा जिले के कटघोरा तहसील के सरकारी अस्पताल में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया वहा के स्थानीय लोगो के साथ-साथ आसपास के लोगो के लिये भी किसी वरदान से कम नहीं हैं। हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया की पदस्थापना बाद से कटघोरा का सरकारी अस्पताल आज पूरे जिले में ख्याति प्राप्त हैं, यहां मरीजो को बेहतर चिकित्सा सुविधा प्रदान की जा रही हैं, कई बड़ी-बड़ी सर्जरी यहां की जा रही हैं। पूर्व मे हड्डी रोगियों को ईलाज हेतु जिले के अन्यत्र बड़े अस्पतालों का रुख करना पड़ता था, लेकिन आज स्थानीय मरीज अन्यत्र स्थान जाने के बजाय कटघोरा के सरकारी अस्पताल में ही बेहतर ईलाज प्राप्त कर रहे हैं, बल्कि आसपास के क्षेत्रों के लोग भी हड्डी रोग होने पर इलाज कराने सरकारी अस्पताल पहुंच रहे हैं, हालांकि पहले भी कटघोरा नगर के सरकारी अस्पताल में ईलाज मुहैया होता था, लेकिन डॉ, हिमांशु की पदस्थापना के बाद इस सरकारी अस्पताल में चार चांद लग गए हैं,
    डॉ. हिमांशु खुटिया ने मरीजो को बेहतर चिकित्सा सुविधा देकर अस्पताल सहित पूरे कटघोरा का नाम रोशन किया है, इनकी चिकित्सा के चर्चे इस कदर मशहूर हो गए हैं कि दूर-दराज से मरीज इलाज कराने कटघोरा अस्पताल पहुँचने लगे हैं, हालांकि अस्पताल में कुछ उपकरणों व मशीनों की कमियां जरूर बनी हुई हैं। लेकिन दृढ़ इक्षाशक्ति रखने वाले डॉ. हिमांशु खुटिया के आगे वे भी नतमस्तक है, औऱ मरीजो को बेहतर इलाज प्रदान कर रहे हैं।
    कटघोरा के सरकारी अस्पताल में डॉ. हिमांशु खुटिया की पदस्थापना के बाद से मरीजो को बेहतर इलाज तो मिल ही रहा है, बल्कि इनकी पदस्थापना के बाद से अस्पताल में मानवता भी देखने को मिल रही हैं, दरअसल सरकारी अस्पताल में बहुतायत रूप से असहाय व आर्थिक रूप से कमजोर मरीज दाखिल होते हैं, जिनके पास ईलाज करवाने व दवाइया खरीदने तक के पैसे नही होते हैं, ऐसे हालातो में उन मरीजो के पास सबसे बड़ी समस्या आर्थिक समस्या के रूप में आती हैं। वे पैसे के अभाव में लाखों रुपये का ईलाज करा पाने में सक्षम नही होते हैं और कई बार बिना इलाज कराए ही गम्भीर समस्या में घर लौट जाते हैं या इलाज के फेर में कर्ज में डूब जाते हैं। अब ऐसे हालातों में अगर मरीज को आर्थिक रूप से सहयोग प्राप्त हो जाये तो यह सहयोग उस मरीज को नया जीवनदान दे सकता है।
    आपको बता दे की कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में पदस्थ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया बेहद नेकदिल इंसान के रूप में मानवता की बड़ी मिशाल भी पेश की हैं, ये जिस तरह मरीजों का इलाज करते हैं ठीक उसी प्रकार ये उनकी समस्याओं में भी शामिल होते हैं जहां मरीजो के मुंह से सहसा ही निकल जाता है, वे किसी वरदान से कम नही।
    गौरतलब है कि डॉ. हिमांशु खुटिया की पदस्थापना के बाद से हड्डी रोग से संबंधित मरीज को कटघोरा से बाहर जाने की आवश्यकता महसूस नही हुई, चाहे समस्या कितनी भी गम्भीर रही हो, डॉ. हिमांशु ने उन मरीजो का सफल इलाज करके दिखाया है, इनके रहते एक भी मरीज कटघोरा अस्पताल से रिफर नही हुआ बल्कि कटघोरा में ही उनका बेहतर इलाज संभव हुआ है। डॉ. हिमांशु खुटिया के चर्चो को सुन वे मरीज भी कटघोरा के सरकारी अस्पताल पहुचने लगे हैं, जो बेहतर इलाज के अभाव में निराश हो चुके थे, डॉ. हिमांशु खुटिया के चमत्कारों से उनके चेहरों पर भी मुस्कान खिल उठी है, डॉ. हिमांशु खुटिया के चमत्कारों से कटघोरा अस्पताल कोरबा में ही नही वरन पूरे राज्य में मशहूर हो चुका है। डॉ. हिमांशु खुटिया के इलाज व इनकी दृढ़ इक्षाशक्ति से प्रभावित होकर कटघोरा की कई बड़ी हस्तियों ने भी आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो के लिए हाथ बढ़ाये हैं, जहां आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो को बेहतर उपचार मिल रहा है और वे स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं।
    यू तो कटघोरा एक छोटा सा शहर है लेकिन यहाँ बड़ी-बड़ी नामी-गिरामी हस्तियां मौजूद हैं जिन्होंने कटघोरा का नाम पूरे जिले सहित प्रदेश में रोशन किया है, वही हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. हिमांशु खुटिया की कड़ी मेहनत व लगन से प्रभावित होकर कटघोरा की कई बड़ी हस्तियों ने भी मानवता की मिसाल पेशकर आर्थिक रूप से कमजोर मरीजो के लिए हाथ आगे बढ़ाए है, इन हस्तियों को प्रख्यात होने की कोई लालसा नही है ये तो गुप्तरूप से उन मरीजो की मदद कर रहे हैं जो गम्भीर अवस्था मे अस्पताल पहुँचते है लेकिन पैसो के अभाव में ईलाज करा पाने में असमर्थ होते हैं, खैर अब ऐसे मरीजो को निराश होने की आवश्यकता नही है, डॉ. हड्डी रोग विशेषज्ञ हिमांशु खुटिया से प्रेरणा लेकर कटघोरा की कई बड़ी हस्तियों ने भी मानवीय कार्य के लिये अपने हाथ बढ़ाए हैं।

Latest Posts

Don't Miss